Santa Clause

हमारे पृथ्वी पर अलग अलग देशो में कई धर्मो के लोग मौजूद है। सभी धर्मो के लोगो को अपने ईष्ट भगवान पर बड़ी आस्था है। वह अपने धर्मो के प्रति समर्पित है। पूरे संसार में हिन्दू , मुस्लिम , सिख , ईसाई, बोध और जैन धर्म के लोग रहते है। इन धर्मो में सबसे ज्यादा आस्था रखने वाले ईसाई धर्म के अनुयायी अपने प्रभु की भक्ति में लीन रहते है। Christmas, ईसाई लोगो के लिये बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है।

ये त्यौहार ईसा मसीह ( Jesus Christ ) के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ईसा मसीह ( Jesus Christ ) ने लोगो को आपस में प्रेम और मिलजुलकर रहना सिखाया। उन्होंने सभी लोगो को सत्यता की ओर जाग्रत किया। ईशु मसीह से संबधित और जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में मिलेगी।

ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार ‘Christmas’ है, परन्तु आज के समय में न केवल ईसाई बल्कि अलग-अलग समुदाय में ‘Christmas’ त्यौहार को मनाया जाता है। इसमें न केवल ईसाई बल्कि लगभग सभी समुदाय के बच्चों से लेकर बड़ों तक इस त्यौहार को मानते हैं। यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को ‘Jesus Christ’ के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Christmas एक उत्सव है, जो जीवन में उत्साह और साझेदारी का प्रतीक है। यह ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो खुशी, उत्साह और नवीनता का संदेश देता है। Christmas आने से नये शुरुआत की भावना को जगाता है, जो प्रेम, दानशीलता और विश्वास का संदेश लाता है। यह महान उत्सव हर घर में प्रेम का माहौल बनाता है, जो हम सभी को एकता की भावना से जोड़ता है। इस अद्भुत मौके पर हम सब एक-दूसरे को प्रेम के संदेश को बाँटते हैं और साझा करते हैं।

त्यौहार का नामChristmas
कब मनाया जाता है25 December
बच्चों के लिए उपहार लाने वालेSanta Claus
क्रिश्चियनों के लिए ईश्वर का अवतार और उद्धारक Jesus Christ
किसकी पूजा की जाती हैJesus (Isa Masih) or Jesus Christ
किसके जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस को मनाया जाता हैJesus Christ

Jesus Christ | ईसा मसीह ( जीजस )

ईसा मसीह का जन्म लगभग 25 दिसंबर को 6 ईसा साल पहले हुआ था। इसलिए ईसा मसीह का जन्मदिन, ‘Christmas’ त्योहार के मौके पर मनाया जाता है। यह पवित्र दिन हमें उस महान आत्मा के जन्म तिथि को याद करने और समर्पित करने का समय देता है, जिन्होंने प्रेम, शांति, और दया का महत्व सिखाया।

उनका संदेश हर साल इस उत्सव के माध्यम से दुनिया भर में लोगों के दिलों को छूने का प्रयास करता है। यह उत्सव हमें नए आदर्शों की ओर बढ़ने तथा प्रेम और सहानुभूति की भावना से जुड़ने का मौका प्रदान करता है।

History | इतिहास

ईसा मसीह को ‘जीसस क्राइस्ट ( Jesus Christ )’ के नाम से भी जाना जाता है, जो क्रिश्चियन धर्म के प्रमुख संस्थापक थे। इनकी माता जी का नाम मरियम और पिता का नाम युसूफ था। इनका जन्म फिलिस्तीन शहर बेथलहम में हुआ था। इन्हें देश-विदेश में तथा अलग-अलग भाषाओं में, अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन अधिकांश लोग उन्हें “जीसस क्राइस्ट ( Jesus Christ )” के नाम से पुकारते थे। उनका जन्म रोमन साम्राज्य के समय में हुआ था। उनके जीवन के बारे में विशेष रूप से बाइबिल में जानकारी दी गई है, जो क्रिश्चियन धर्म का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ है।

Santa Claus | सेंटा क्लॉज

Santa Claus, को ‘सेंट निकोलस‘ या ‘क्रिसमस के पिता’ के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म करीब आज से डेढ़ हजार साल पहले हुआ था। वे उत्तरी यूरोप और पश्चिमी विश्व में बहुत प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कथाओं में प्रचलित है, कि Santa एक व्यक्ति हैं, जो Christmas के एक रात पहले यानि 24 दिसंबर की रात में Santa बच्चों अच्छे-अच्छे उपहार देते हैं और इनके दिल में बच्चों के लिए एक सॉफ्ट कॉनर हैं, इसलिए हर साल ये बच्चों के लिए गिफ्ट लाते हैं।

उनकी प्रतिमा एक बूढ़े आदमी की तरह थी, सेंटा लंबी सफेद दाढ़ी, लाल कपड़े और लाल रंग वाली टोपी पहनते हैं। उनके प्रति बच्चों का प्यार और आदर बहुत ज्यादा है। वे बच्चों को चुपके से गिफ्ट्स दिया करते है और अपनी पहचान छुपाते हैं। इन्हीं कारणों से उन्हें संता कहा जाने लगा। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई Christmas पर इनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

History | इतिहास

Christmas पर Santa की कहानी अत्यंत रोचक है। ऐसा माना जाता है कि आज से लगभग डेढ़ हजार वर्ष पहले जन्में संत निकोलस को असली Santa माना जाता है। जीसस की मौत के बाद 280 साल बाद मायरा में संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में हुआ था। माता-पिता की मृत्यु के कारण, उन्होंने ईसा मसीह ( प्रभु यीशु ) में बहुत विश्वास रखा था।

जब वो बड़े हुए, तो उन्होंने ईसाई धर्म में पादरी बनने का फैसला किया और बाद में वे बिशप ( ईसाई धर्म का आचार्य ) बन गए। इन्हें गरीब बच्चों को गिफ्ट देना अत्यंत पसंद था। इनके इसी व्यवहार से लोग इन्हें बहुत पसंद करते थे और इस प्रकार वे धीरे-धीरे सभी के दिलों में अपनी जगह बना लिया था। 19वीं सदी में धीरे-धीरे इनका नाम बदलकर सेंटा हो गया और तभी से लोग इन्हें Santa के नाम से जानने लगें।

When Does Christmas Come? | क्रिसमस कब आता है ?

हर साल 25 दिसम्बर को Christmas मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म का एक बड़ा त्योहार है, जिसमें ईसा मसीह का जन्म समर्थन किया जाता है। Christmas को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जैसे कि क्रिसमस ईव पार्टी, केक काटना, गीत गाना, और एक दूसरे को गिफ्ट्स देना। यह त्योहार विश्वभर में धूमधाम से मनाया जाता है और लोग इसे खुशी और मित्रता के साथ बिताते हैं।

How is Christmas Celebrated? | क्रिसमस कैसे मनाया जाता है ?

Christmas के दिन लोग Christmas Tree को अपने-अपने घर पर सजाते हैं और परिवार के साथ मिलकर केक काटते हैं। परिवार और बच्चों की ख़ुशी तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब 24 दिसंबर को Santa आंधी रात को उनको गिफ्ट देता है। सभी लोग इस दिन अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं और मिल-जुल कर गीत, संगीत कार्यकर्म करते हैं।

Christmas के दिन ये लोग अपने प्रभु को याद करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए शाम चर्च जाते हैं और बाइबिल का पाठ करते हैं।

Christmas Recipes | क्रिसमस पकवान

Christmas के दिन लोग विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बनाने में मदद करते हैं। जैसे-

  • रोस्टेड टर्की
  • स्टफिंग
  • पड़ी बर्फी और केक
  • फ्रूट केक
  • जिंजर ब्रेड

ईसाई धर्म में, क्रिसमस के दिन पर जो केक काटते हैं उस केक को वे लोग खुद अपने घर पर बनाते हैं।

The Secret Of Gift Giving On Christmas Day | क्रिसमस के दिन गिफ्ट देने का रहस्य

संत निकोलस ( सेंटा क्लॉज ) बच्चों के प्रति अत्यंत दयालु और उदार दिल वाले थे। उन्होंने सबसे पहले Christmas के दिन गिफ्ट देने के परंम्परा की शुरुआत की थी। तभी से Christmas के दिन गिफ्ट दिया जाता है।

Christmas के दिन गिफ्ट्स देना और प्राप्त करना एक प्रेम और भलाइयों का अद्वितीय तरीका है जो लोग अपने आस-पास के लोगों के साथ साझा करते हैं।

Interesting Information About Christmas Tree | क्रिसमस ट्री के बारें में रोचक जानकारी

Christmas Tree, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पाइनस सिल्वेस्टरिस ( Pinus Sylvestris ) के नाम से जाना जाता है। Christmas के दिन लोग अपने-अपने घरों में Christmas के पेड़ को लगाते हैं और इसके डहनियों को कलरफुल लाइट के द्वारा सजाते हैं, जो देखने में काफी ज्यादा सुन्दर लगता है।

When And Where Did Decorating The Christmas Tree Begin? |क्रिसमस पेड़ सजाने की शुरुआत कब और कहाँ से हुई थी ?

Christmas पेड़ को सजाने की शुरुआत 16वीं सदी में जर्मनी से हुई थी। यह प्रथा प्राचीन पेगन समुदाय से उत्पन्न हुई, जहां लोग दिसंबर महीने में विशेष अवसर पर पौधे को सजाने का प्रदर्शन किया करते थे।

Merry Christmas | क्रिसमस की शुभकामनाएं

आज के समय में Christmas की शुभकामनाएं देने के लिए आप कई तरीकों से व्यक्ति को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। जिसमें आप उन्हें सुखी और समृद्धि होने का आशीर्वाद दे सकते हैं। कुछ विशेष चीज़ों के नाम इस प्रकार से हैं, जैसे

  • टेक्स्ट मैसेज
  • कार्ड्स और ईमेल
  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • फोन कॉल
  • व्हॉट्सएप
  • अन्य चैट एप्लिकेशन ( टेलीग्राम और इन्सटाग्राम )

इन प्लेटफॉर्म पर आप एक-दूसरे के साथ चैट करके या मल्टीमीडिया साझा करके Christmas की आशीर्वाद भी साझा कर सकते हैं।


इन तरीकों का उपयोग करके आप अपने प्रियजनों को Christmas की शुभकामनाएं देने के लिए अपनी भावनाएं को सुंदरता से व्यक्त कर सकते हैं।

Conclusion | निष्कर्ष

Christmas, हमारे समाज में मिलने-जुलने, प्यार और खुशी के महौल का सबसे अचछा प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के साथ समर्थन और मित्रता के महत्व को याद दिलाता है।

Christmas के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, सड़कें और दुकानें रंग-बिरंगी रौनक से भरी होती हैं और हर कोने में खुशियों का माहौल बना रहता है। लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं और एक साथ बैठकर खास मौके का आनंद लेते हैं।

Christmas हमें भावनात्मक और सामाजिक रूप से लोगों को समझने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। इस दिन हम अपने आस-पास के लोगों के साथ प्यार और समर्थन की भावना प्रदान करते हैं और एक दूसरे के साथ साझा करने का आनंद लेते हैं। Christmas हमें यह सिखाता है कि जीवन का सबसे मूल्यवान हिस्सा हमारे रिश्तों और सम्बन्ध का है, और इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।