BrahMos Kya hai ?
ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ( supersonic cruize missile ) है, जो दुनिया की सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइलों में से एक मानी जाती है। इसका नाम दो नदियों — भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल अपनी गति, सटीकता और बहुपरयोगिता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे:
- ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज, गति और तकनीकी विशेषताएँ
- इसके वायरल और चौंकाने वाले तथ्य
- इसके सामरिक महत्व और निर्यात की संभावनाएँ
- भविष्य की ब्रह्मोस-NG और ब्रह्मोस-II परियोजनाएँ
- ब्रह्मोस से जुड़ी रोचक कहानियाँ और रिकॉर्ड्स
BrahMos Missile Features

- Supersonic speed : मैक 2.8 से 3.0 (लगभग 3700 किमी/घंटा)
- Range : 300–800 किमी (नए संस्करणों में और अधिक)
- Weight : लगभग 3 टन
- Warhead : 200–300 किलोग्राम विस्फोटक
- Launch Platform : ज़मीन, जहाज़, पनडुब्बी और लड़ाकू विमान से लॉन्च
- Accuracy: CEP लगभग 1 मीटर
- Speed और Time : यह मिसाइल 290 किमी की दूरी केवल 4 मिनट में तय कर सकती है।
10 most interesting viral facts about BrahMos

- दुनिया की सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइल: अमेरिका की टोमहॉक की तुलना में 3 गुना तेज़।
- एक मिसाइल, कई लॉन्च विकल्प: जल, थल, नभ और जल के भीतर से भी हमला कर सकती है।
- Su-30MKI से लॉन्च: भारत ने दुनिया की पहली सुपरसोनिक एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण नाशिक के HAL में June 25, 2016 को किया गया।
- निर्यात की शुरुआत: फिलीपींस पहला देश बना जिसे भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल बेची।
- पानी के अंदर से लॉन्च: ब्रह्मोस-SL को पनडुब्बियों से वर्टिकल लॉन्च किया जा सकता है।
- ब्रह्मोस-NG: नई पीढ़ी की मिसाइल बहुत ही हल्की, छोटी और ज्यादा घातक होगी जो निर्माणाधीन है।
- ब्रह्मोस-II: हाइपरसोनिक संस्करण जिसकी गति 8500 किमी प्रति घंटा ( मैक 7 ) होगी जो की अभी निर्माणाधीन है।
- स्टील्थ डिज़ाइन: रडार पर पकड़ना मुश्किल, इंटरसेप्ट करना लगभग नामुमकिन।
- कम समय में लक्ष्य ध्वस्त: इसको लक्ष्य तक पहुँचने में 2 से 5 मिनट ही लगते हैं।
- नाम में भी ताकत: ब्रह्मपुत्र + मोस्कवा = ब्रह्मोस
History of BrahMos

First test of Brahmos
ब्रह्मोस का पहला परीक्षण 2001 में ओडिशा के चांदीपुर में हुआ था। इसके बाद भारत ने लगातार इसके विभिन्न संस्करणों का विकास और परीक्षण किया।
Where is brahmos included
ब्रह्मोस मिसाइल को भारत की भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों सेनाओं में शामिल किया जा चुका है ✅:
सेना / बल | ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती | स्थिति |
---|---|---|
🇮🇳 थल सेना (Army) | भूमि से भूमि पर मार करने वाला संस्करण | ✅ |
⚓ नौसेना (Navy) | युद्धपोतों और पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाने वाला संस्करण | ✅ |
✈️ वायुसेना (Air Force) | सुखोई-30MKI से लॉन्च होने वाला संस्करण | ✅ |
यह पहली मिसाइल है जिसे भारत की थल, जल और वायु सेना में एकसाथ तैनात किया गया है।
Where is BrahMos used ?
- सेना (Army): मोबाइल लॉन्चर के माध्यम से ज़मीन से हमला करने के लिए।
- नौसेना (Navy): फ्रिगेट और विध्वंसक जहाज़ों से लॉन्च करने के लिए।
- वायुसेना (Air Force): Su-30MKI से लॉन्च करने की क्षमता।
- पनडुब्बियाँ (Submarine): ब्रह्मोस-SL पनडुब्बियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
Strategic importance of BrahMos missile
- भारत की ‘Short Notice Strike Capability‘ को बढ़ाता है।
- China और Pakistan के खिलाफ एक प्रमुख रणनीतिक बढ़त देता है।
- भारत को रक्षा निर्यातक के रूप में स्थापित करने में मदद करता है।
- Self-reliant india अभियान का मजबूत उदाहरण।
- Nuclear weapons के बिना भी उच्च स्तरीय प्रतिरोधक क्षमता।
Future BrahMos projects (BrahMos-NG and BrahMos-II)
- ब्रह्मोस-NG ( BrahMos-NG ) (Next Gen):
- Weight : 1.5 tone
- एक ही विमान पर 2-3 missiles लगाई जा सकती हैं
- छोटे लक्ष्य के लिए बेहतर Stealth and mobility
- युद्ध में तेजी से तैनाती (Rapid deployment capability) की क्षमता
- ब्रह्मोस-II ( BrahMos-II ) :
- Speed : मैक 7 ( ध्वनि की गति से 7 गुना तेज़ )
- Range : 600+ किमी
- Hypersonic Technology के साथ विकसित ( ध्वनि की गति से 5 गुना या उससे अधिक तेज़ गति )
- Radar और Missile Defense Systems से बच निकलने की क्षमता
🚀 Mach Scale के हिसाब से गति:
श्रेणी | गति (Mach) | उदाहरण |
---|---|---|
Sub sonic | < Mach 1 | Normal airplane |
Supersonic | Mach 1–5 | Fighter jet (जैसे Su-30, F-16) |
hypersonic | > Mach 5 | BrahMos-II, Zircon, Agni-VI |
Technical Specifications of BrahMos
- Navigation : GPS, GLONASS और INS आधारित
- propulsion : ठोस और तरल दो चरणों वाला इंजन
- Guidance system : टर्मिनल फेज में एक्टिव रडार सीकर
- Height : Last phase में सिर्फ 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान
- Launch type : Vertical Launching System और Canister Based Launching System
- Radar avoidance : Terrain hugging capability जिससे यह radar से बच कर उड़ती है
BrahMos International Reach
- भारत अब BrahMos export कर रहा है, जिससे भारत ‘Defence Exporting Nation‘ की Category में आ गया है।
- Philippines को BrahMos की डील $375 million doller में हुई थी।
- वियतनाम, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कई अन्य देश भी BrahMos मिसाइल खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे भारत की BrahMos missile की अंतरराष्ट्रीय मांग तेजी से बढ़ रही है।
- BrahMos export से भारत की geopolitical स्थिति मज़बूत हो रही है, और वह अब वैश्विक स्तर पर एक सशक्त रक्षा निर्यातक (strong defence exporter) के रूप में उभर रहा है।
ब्रह्मोस भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक ( Brahmos is a symbol of India’s military power )
ब्रह्मोस मिसाइल न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, नई सोच और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बनाने की नीति का मिश्रण भी है। इसकी गति, सटीकता और विनाशक क्षमता ने इसे दुनिया की सबसे भरोसेमंद मिसाइलों में शामिल कर दिया है।
ब्रह्मोस भारत के लिए एक गेम-चेंजर है और आने वाले वर्षों में यह देश की रणनीतिक स्थिति को और भी मजबूत करेगा। यह मिसाइल सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक क्षमता, रणनीतिक सोच और वैश्विक महत्वकांक्षा का प्रतीक है।
Conclusion | निष्कर्ष
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और कमेंट में बताएं आपको ब्रह्मोस का कौन सा तथ्य सबसे रोचक लगा। ऐसे ही और हिंदी में टेक और डिफेंस कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें।